मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से धक्का लगने से गिरकर घायल हुए दोनों यात्रियों की हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
शुक्रवार रात 12:15 बजे लखनऊ दिल्ली रेल मार्ग की अप लाइन पर दिल्ली जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में सवार रोजा के जानकी नगर रोड निवासी सुमित कुमार व रायबरेली जिले के थाना व कस्बा जगतपुर निवासी राहुल रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या 339 ग्राम बीरमपुर के सामने गिरकर घायल हो गए।
कटरा रेलवे स्टेशन मास्टर सुरज्ञान मीणा की सूचना पर डाउन लाइन पर आई छपरा एक्सप्रेस के गार्डरूम में घायलों को बिठाकर कटरा रेलवे स्टेशन पर लाया गया। इसके बाद एंबुलेंस से सीएचसी, फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रेलवे गेटमैन मोहम्मद रईस ने बताया कि घायलों से पूछताछ की गई है। बताया गया कि खिड़की से उन्हें किसी यात्री ने धक्का दे दिया। संवाद