कलान। कबरा सलेमपुर-वजीरगंज मार्ग पर शनिवार सुबह शमशेरगंज गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे गुलौथी गांव के अनिल कश्यप और उनके पुत्र पुष्पेंद्र और आर्येंद्र सामने से आई एक अन्य बाइक से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
मोबाइल पर किसी की काॅल आने पर अनिल मार्ग के किनारे बाइक रोककर बात करने लगे। इसी दौरान दूसरी बाइक उनसे टकरा गई। इस हादसे में तीनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक सवार युवक भाग गया। घायलों के प्राथमिक इलाज के बाद परिजन उन्हें स्वास्थ्य केंद्र से बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए। संवाद