शाहजहांपुर। चौक कोतवाली के बरेली मोड़ के पास स्थित एक ढाबे पर तिलक समारोह के दौरान विवाद हो गया। कुछ लोगों ने एक युवक को जमकर पीट दिया।
थाना रामचंद्र मोहल्ला नई बस्ती रेती निवासी अनुज मिश्रा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह 23 जनवरी को बरेली मोड़ पर स्थित एक ढाबे में मित्र के तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। आरोप है कि वापस आने पर ढाबे के पास एक खोखे पर शराब के नशे में धुत्त ऋषभ सक्सेना निवासी अजीजगंज, राहुल अवस्थी निवासी छोटा चौक, अभिनव तिवारी निवासी आवास विकास कॉलोनी बरेली मोड़ समेत दो अज्ञात लोगों ने रास्ते में घेर लिया और तमंचे की बट से जमकर पिटाई की। इससे वह घायल हो गया। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद