फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मारपीट के मामले में 18 लोगों पर दो महीने बाद दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। गांव गंगसरा निवासी उमेश पाल ने 18 लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और पेड़ काटने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना 14 दिसंबर की बताई गई है।
विज्ञापन

उमेशपाल ने पुलिस को बताया कि उनके भाई से गांव के ही अरब सिंह यादव ने धोखाधड़ी कर बैनामा कराया था और मकान पर कब्जा करने का प्रयास किया था। इसका मुकदमा दर्ज है। 14 दिसंबर 2025 को गांव के अरब सिंह यादव, मनोज यादव, पुनीत, बहल्ले, निखिल, बलकार, निरमोल, अग्रसेन, चंद्रसेन, सुमित शर्मा, प्रेमकुमार, मोतीलाल गांव बिलसिया के चंदन यादव, श्रीपाल, गांव हसनापुर के मनविंदर, वीरपाल यादव, संतोष यादव, गांव गदिनिया के सुंदर यादव और 15 से 20 अन्य लोग लाठी, डंडे, कुल्हाड़ी, फावड़ा, भाला आदि लेकर उनके घर में घुस आए। हरा पेड़ काटने के साथ ही खिड़की ताेड़ दी।
मना करने पर गाली-गलौज करने लगे और धमकी दी कि उमेशपाल को गांव में नही रहने देंगे। आरोपियों ने उनको पीटकर घायल कर दिया। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर 18 लोगों को नामजद करते हुए कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच सीओ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें