फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में हादसा: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

Thu, 22 Oct 2026 01:09 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बाइक सवार दोनों लोग घर लौट रहे थे। हाईवे पर गुरदासपुर मोड़ के पास उनकी बाइक को ऑटो से टक्कर लग गई। 
विज्ञापन
कैलाश और राकेश के फाइल फोटो - फोटो : स्रोत- परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र में बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर गुरदासपुर मोड़ के पास बुधवार देर रात ऑटो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों कोल्ड स्टोर से घर लौट रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव समापुर निवासी कैलाश (28 वर्ष) व राकेश (50 वर्ष) कोल्ड स्टोर में काम करते थे। बुधवार की रात दोनों घर जाने के लिए निकले थे। बाइक कैलाश चला रहे थे। लौटते समय गुरदासपुर मोड़ के पास उनकी बाइक को ऑटो से टक्कर लग गई। 

जोरदार टक्कर लगने से राकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए फर्रुखाबाद ले जा रहे थे। जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे से दोनों परिवारों में मातम छाया है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मृतक की पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट 
राकेश के परिवार में दो बेटियां और तीन बेटे हैं। उनकी बेटी कांति की शादी हो चुकी है, जबकि पिंकी की शादी अभी नहीं हुई थी। सीओ दीपक कुमार ने बताया कि ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक राकेश की पत्नी लक्ष्मी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में विवेचना कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें