फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बिजनौर में सर्वाधिक, रामपुर जिले में सबसे कम मतदाता, कल 105 बूथों पर होगा मतदान

Thu, 22 Oct 2026 12:38 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली-मुरादाबाद खंड में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार, 23 अक्तूबर को मतदान होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुल 105 बूथों पर 47699 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव मैदान में 17 प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली-मुरादाबाद खंड से शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। 23 अक्तूबर को 105 बूथों पर 47699 शिक्षक मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें सर्वाधिक 8442 मतदाता बिजनौर में तो सबसे कम 3226 मतदाता रामपुर में हैं।

विज्ञापन




पोलिंग पार्टियां रवाना 
बरेली-मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी में नौ जनपद के शिक्षक मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे। मतदान संपन्न कराने के लिए एक बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी व तीन मतदान अधिकारी लगाए गए हैं। बरेली में 6763 शिक्षक मतदाता 25 बूथों पर मतदान करेंगे। बरेली जिले में मतदान कराने के लिए संजय गांधी कम्युनिटी हॉल से बृहस्पतिवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। 
विज्ञापन


कहां कितने मतदाता करेंगे मतदान 
अमरोहा में सात बूथों पर 5814, संभल के सात बूथों पर 3497, बदायूं के 10 बूथों पर 3934, शाहजहांपुर में 14 बूथों पर 4825, रामपुर में छह बूथों पर 3226 बिजनौर के 13 बूथों पर 8442, मुरादाबाद में 12 बूथों पर 7696, पीलीभीत में 11 बूथों पर 3502 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 

चुनाव मैदान में 17 प्रत्याशी 
अन्य जनपदों में जिला मुख्यालय से मतदान कार्मिक बूथों पर मतदान कराने के लिए रवाना हुए। सभी जगहों पर मतदान के बाद मतपेटिका को निर्धारित स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा के डॉ. हरी सिंह ढिल्लो और सपा के दानिश आजाद समेत 17 प्रत्याशी मैदान में है। 

Trending Videos
विज्ञापन

मतदाताओं को मिलेगा विशेष अवकाश
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के मतदान के दिन 23 अक्तूबर को पात्र कर्मचारियों को विशेष आकस्मिक अवकाश मिलेगा। उत्तर प्रदेश शासन ने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए यह सुविधा दी है। इसके तहत विश्वविद्यालय के स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के ऐसे कर्मचारी, जो संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के पात्र मतदाता हैं, अवकाश का लाभ उठा सकेंगे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संतोष कुमार सिंह ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक को शासन के निर्देशों की जानकारी देते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार कराने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 

बरेली के उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष सिंह ने बताया कि शिक्षक एमएलसी चुनाव के मद्देनजर पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल का निरीक्षण कर लिया गया है। चुनाव में 47 हजार 699 शिक्षक मतदाता 105 बूथों पर मतदान करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें