फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वैन की टक्कर से खेत पर लगे कंटीले तारों पर गिरे दो मजदूर, दम तोड़ा

विज्ञापन
कालीचरण का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। नगलाहलू गांव में शनिवार की शाम इको वैन की टक्कर लगने से अतुल कुमार (35) और कालीचरण (50) खेत पर लगे कंटीले तार पर गिर गए। इसके बाद वैन उनके ऊपर पलट गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, एक युवक अपने रिश्तेदार को वैन चलाना सिखा रहा था, तभी हादसा हो गया। आरोपी चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

नगलाहलू गांव के ही रहने वाले अतुल व कालीचरण मजदूरी करते थे। शनिवार की शाम 05:30 बजे दोनों गांव के बलवीर पाल के खेत पर मजदूरी कर रहे थे। इस दौरान प्यास लगने पर वे पानी पीने के लिए 150 मीटर की दूरी पर लगे नल पर गए। वापसी में जैसे ही दोनों खेत पर लगी तार की बाड़ के पास पहुंचे, तभी पीछे से आई अनियंत्रित इको वैन की टक्कर लगने से दोनों तार पर जा गिरे।
वे संभल पाते, इसके पहले वैन दोनों के ऊपर पलट गई। इस बीच वहां से गुजर रहे नायब तहसीलदार रोहित कटियार ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकालना शुरू किया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। वाहन से दबे दोनों मजदूरों को किसी तरह बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सीओ जलालाबाद ज्योति यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक युवक अपने रिश्तेदार को वैन चलाना सिखा रहा था। वह पुलिस हिरासत में है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


परिजनों में मचा कोहराम
शाहजहांपुर/अल्हागंज। परिजनों ने बताया कि अतुल तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उन पर ही परिवार की जिम्मेदारियां थीं। पिता हरिराम पुणे में काम करने गए हैं। उन्हें सूचना दे दी गई है। अतुल की मां बिट्टो, भाई विपिन व गौतम का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, कालीचरण की पत्नी कितुका खबर सुनकर बेहोश हो गईं। उनके तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। संवाद

कालीचरण का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

कालीचरण का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें