फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बरातघर की शटरिंग गिरने से दो मजदूर दबकर गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। याकूबपुर तिराहा के पास निर्माणाधीन बरातघर के एक हिस्से की शटरिंग शनिवार को अपराह्न करीब तीन बजे अचानक गिर गई। इस दौरान वहां काम कर रहे दो मजदूर दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

बरातघर के लिए बड़ा हाल निर्माणाधीन है। वहां शटरिंग का काम पूरा होने के बाद लिंटर डालने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान अचानक एक हिस्से की शटरिंग के नीचे लगाई बल्ली खिसक जाने से गिर गई। उसके नीचे मौजूद नगर के मोहल्ला खेड़ा निवासी मजदूर भोलू और बरुआ गांव के सचिन घायल हो गए। दोनों घायलों को उनके घर वालों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें