गर्रा नदी में कूदी युवती को निकालने के बाद लगी लोगों की भीड़। स्रोत: वीडियो ग्रेब
शाहजहांपुर। पुल से शनिवार सुबह एक युवती ने गर्रा नदी में छलांग लगा दी। नदी में कपड़े धाे रहे लोगों ने युवती को बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। इस बीच पहुंचे परिजन प्राथमिक उपचार के बाद युवती को घर ले गए।
युवती की उम्र तकरीबन 22 साल थी। शनिवार की सुबह युवती गर्रा पुल पर पहुंची। इधर-उधर टहलते हुए नदी में छलांग लगा दी। वहां पर कपड़ों की धुलाई कर रहे लोगों ने नदी में घुसकर काफी मशक्कत कर उसे बाहर निकाला। राजघाट चौकी पुलिस को सूचना दी और अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया जा रहा है कि नदी में कूदने के दौरान युवती के कान में हेडफोन लगा था। पूछताछ करने पर युवती ने बताया कि वह सदर बाजार क्षेत्र की रहने वाली है। वह कई दिनों से तनाव में थी।
इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में हैं। युवती को उसके परिजन घर ले गए हैं।
नर्स ने खाईं नींद की गोलियां
शाहजहांपुर। हरदोई जिले की रहने वाली किराये पर रह रही एक युवती ने नींद की गोलियां खा लीं। हालत बिगड़ने पर मकान मालिक की सूचना पर युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि युवती शहर के एक नर्सिंग होम में नर्स है। संवाद