फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ऑटो पलटने से दो की मौत, पहचान नहीं

Sat, 22 Feb 2025 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। दातागंज बदायूं मार्ग पर ग्राम भनपुरा के पास शुक्रवार की रात करीब सवा नौ बजे एक ऑटो पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने ऑटो को थाने में खड़ा करा लिया है।
विज्ञापन


दातागंज-बदायूं मार्ग पर शुक्रवार की रात को सड़क किनारे ऑटो पलटा देखकर किसी ने डायल 112 पर सूचना दी थी। वहां से थाने में जानकारी दी। इसके बाद थाना प्रभारी जुगुल किशोर पाल मौके पर पहुंचे। उन्हें वहां पर दो शव पड़े मिले हैं। कुछ दूरी पर ऑटो भी पलटा मिला है। एक मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड पर सुरेंद्र (44 वर्ष)निवासी दौलतपुर शाहजहांपुर लिखा है। दूसरे मृतक के उम्र करीब 50 साल है। पुलिस ने शवों को सीएचसी पर रखवा दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतकाें की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद

-
गोवंश से टकराई कार, कर्नाटक के तीन लोग घायल

तिलहर। रात लगभग 9:30 बजे तिलहर-कटरा के बीच गांव बतलैया के समीप कर्नाटक प्रांत के लोगों की कार सड़क पर गोवंश से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गंभीर रूप से घायल कर्नाटक के जिला राजोर अंतर्गत थाना गडक निवासी 49 वर्षीय पिक्की रप्पा, 50 वर्षीय सोमाप्पा और कर्नाटक के हावेरी जिला निवासी 26 वर्षीय राजशेखर को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया गया कि मामूली रूप से घायल कुछ लोगों को कटरा अस्पताल में भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें