फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जलाभिषेक कर लौट रहे दो कांवड़ियों की हादसों में मौत

विज्ञापन
गौरव कुमार का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दो अलग-अलग हादसों में गोला से जलाभिषेक कर लौट रहे कांवड़ियों की मौत हो गई। हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सदर बाजार के मोहल्ला दिलाजाक निवासी गौरव कुमार (32) प्राइवेट नौकरी करते थे। सोमवार की शाम मोहल्ले के करीब 30-35 लोगों के साथ फर्रुखाबाद के पांचाल घाट गए। वहां विधि-विधान से सभी ने पूजा-अर्चना की। फिर कांवड़ में गंगाजल भरकर हर-हर महादेव के जयकारों के साथ गोला के लिए चल दिए।
जलाभिषेक करने के बाद मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे कांवड़ियों का जत्था भावलखेड़ा सीएचसी के पास पहुंचा। गौरव समेत चार कांवड़िया कांवड़ लेकर चल रहे थे। बाकी डीसीएम वाहन में बैठे हुए थे। इस दौरान बाइक की टक्कर लगने से गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां डाॅक्टर ने चेकअप कर मृत घोषित कर दिया। खबर सुन अस्पताल पहुंचे अनंतराम इकलौते बेटे गौरव के शव को देख बिलख पड़े। मां मधु बेसुध हो गईं। नाते-रिश्तेदारों ने मृतक के परिजनों को संभाला और सांत्वना दी। परिजनों ने बताया कि माता-पिता के बुढ़ापे का सहारा था।
विज्ञापन




पुवायां में ट्राॅली से कुचलकर कांवड़िये की मौत

पुवायां। पुवायां में चलती ट्रैक्टर-ट्राॅली पर चढ़ते समय गंभीर घायल हुए खुदागंज के कांवड़ यात्री की इलाज के दौरान मौत हो गई। अभी तहरीर नहीं दी गई है।
खुदागंज के गांव खेड़ा नवादा निवासी यशपाल सिंह के पुत्र विजय कुमार (30) सहित गांव के लगभग 70 लोग मनोज कुमार के नेतृत्व में 28 जुलाई को कांवड़ यात्रा में गए थे। गांव के लोग 29 जुलाई की सुबह फर्रुखाबाद से जल भरकर बुधवार सुबह गोला पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद घर लौट रहे थे। ट्रैक्टर में दो ट्राॅलियां लगी थीं। पुवायां क्षेत्र में निगोही मार्ग पर ट्रैक्टर में जुड़ी दूसरी ट्राॅली पर चढ़ते वक्त विजय गिर गए। पीछे वाली ट्राॅली के पहिये के नीचे आने से उनका सिर कुचल गया।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। साथ में चल रहे अन्य कांवड़िये विजय को पुवायां सीएचसी ले गए, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। विजय बरेली के एक अस्पताल में काम करते थे। सूचना पाकर परिजन भी सीएचसी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीएचसी पहुंचकर शव पोस्टमॉर्टम को भिजवाया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि कांवड़िये की मौत के मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर दी जाती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। विजय कुमार की मौत से पत्नी शिवानी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विजय की एक छह वर्षीय पुत्री दिव्यांशी और एक पुत्र है। संवाद

गौरव कुमार का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें