फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खनन करतीं दो जेसीबी और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं, तीन हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/जलालाबाद। डीएम धर्मेंद्र प्रताप के निर्देश पर एडीएम एफआर अरविंद कुमार ने टीमें गठित करके निगोही और जलालाबाद में छापा मारने के निर्देश दिए। निगोही में टीम ने खनन करते हुए एक जेसीबी और जलालाबाद में चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी जब्त कीं। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

निगोही बरेचा में अवैध खनन की सूचना पर जिला खनन अधिकारी अभिषेक पटेल और तहसीलदार तिलहर जयप्रकश ने पुलिस फोर्स के साथ मौके से एक जेसीबी अवैध खनन करते हुए जब्त की। खनन करने वाले लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। जेसीबी को सीज कर दिया गया है। इसके बाद एसडीएम दुर्गेश यादव ने शनिवार की रात जिला खनन अधिकारी अभिषेक पटेल, नायब तहसीलदार रोहित कटियार और पुलिस के साथ अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया।
टीम को कटरी क्षेत्र में कई जगह चेकिंग के बाद देर रात मदनापुर क्षेत्र के गांव पेहना में मिट्टी का अवैध खनन होते मिल गया। अधिकारियों के पहुंचने की भनक लगते ही वहां से खनन माफिया भाग निकले, लेकिन टीम ने मौके से तीन ट्रैक्टर चालकों को हिरासत में ले लिया। एसडीएम ने बताया कि खनन कार्य में लगीं चार ट्रैक्टर-ट्राॅलियां व एक जेसीबी भी जब्त करके खंडहर गांव की पुलिस चौकी पर खड़ी करा दीं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि पकड़े गए ट्रैक्टर चालकों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि मदनापुर क्षेत्र होने के कारण आरोपियों के विरुद्ध आगे की कार्रवाई मदनापुर थाने से होगी। टीम ने कटरी इलाके में बहगुल व रामगंगा नदी के किनारे टापर, भुलभुलागंज आदि जगहों पर भी चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन वहां खनन होते नहीं मिला।

पुलिस अवैध खनन रोकने में हो रही नाकाम
सभी थानाध्यक्षों को निर्देश जारी किए गए थे कि थाना क्षेत्र में अवैध खनन नहीं होना चाहिए, लेकिन इसके बाद भी पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रही। माफिया खुलेआम खनन कर रहे हैं। पुलिस आराम कर रही है। अधिकारियों के निर्देश का पालन नहीं किया जा रहा है।

अवैध खनन होने की सूचना पर दो टीमें बनाकर छापे मारे गए। इसमें दो जेसीबी और चार-ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बरामद हुई हैं। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनको जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

- अरविंद कुमार, एडीएम एफआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें