फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छात्रों के दो गुट भिड़े, जूनियर को मकान से खींचकर पीटने का आरोप

Tue, 08 Apr 2025 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग के छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि सीनियर ने जूनियर छात्र को उसके किराये के मकान से खींचकर सड़क पर दौड़ाकर पीटा। मामले की जानकारी अजीजगंज पुलिस चौकी में दी गई है।
विज्ञापन

लखनऊ जिले के आलमबाग निवासी चंद्रप्रकाश राजकीय मेडिकल कॉलेज अजीजपुर जिगनेरा बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र हैं। वे यहां चौक कोतवाली के नवादा इंदेपुर में किराये के मकान में रहते हैं। चंद्रप्रकाश के मुताबिक, बीएससी द्वितीय वर्ष के कुछ छात्र काफी समय से परेशान कर रहे हैं। पूर्व में भी उनके साथ मारपीट की गई थी। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से शिकायत की थी, तब मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी छात्र के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित कर दी थी। बाद में आरोपी छात्र के माफी मांगने पर मामला समाप्त हो गया था।
सोमवार को फिर से आरोपी छात्र ने काॅलेज से बस से आते समय उनसे अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर गाली-गलौज करने लगा। उसे समय बस में मौजूद अन्य छात्रों ने मामले को शांत करा दिया।
विज्ञापन

चंद्रप्रकाश ने बताया कि आरोपी छात्र अपने साथ करीब छह-सात युवकों को लेकर आ गया। सभी उसे कमरे से खींचकर सड़क पर ले आए। आरोप है कि यहां सड़क पर दौड़ाकर पीटा गया। मारपीट में चंद्रप्रकाश लहूलुहान हो गया। घटना से आक्रोशित जूनियर छात्र पुलिस चौकी अजीजगंज में पहुंचे और जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की है। मामला रैगिंग से जुड़ा बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने बताया कि छात्राें के बीच विवाद होना जानकारी में आया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
घटना के संबंध में बीएससी नर्सिंग के प्राचार्य को जानकारी दी है। उनसे पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें