फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां बिजली उपकेंद्र में आमने-सामने आए मीटर रीडरों के दो गुट, मारपीट की नौबत

विज्ञापन
पुवायां के बिजली उपकेंद्र पर नारेबाजी करते अखंड संकल्प युवा समिति के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। विद्युत निगम में बिल घोटाले के बाद मीटर रीडरों के दो गुट बन गए हैं। अखंड संकल्प युवा समिति के कार्यकर्ता फर्जी बिलिंग की जांच की मांग को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे तो वहां पर मीटर रीडरों के दो गुट आपस में भिड़ गए और नौबत मारपीट तक जा पहुंची। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
विज्ञापन

मीटर रीडरों के दो गुट एक-दूसरे पर फर्जी बिलिंग करने का आरोप लगा रहे हैं। पहले एक गुट ने शिकायत की थी। इसमें कुछ मीटर रीडरों पर कार्रवाई भी की गई। शनिवार को अखंड संकल्प युवा समिति की ओर से कार्यकर्ता एक्सईएन को ज्ञापन देने पहुंचे।
ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले दो दिन से फर्जी बिल बनाए जा रहे हैं। खुटार में बैठकर पुवायां के बिजली उपभोक्ताओं के बिल कैलकुलेटर से बनाए जा रहे हैं। संस्था की ओर से तमाम मीटरों की जानकारी और मशीन की लोकेशन साक्ष्य के रूप में संलग्न की गई।
विज्ञापन

एक्सईएन पुनीत कुमार निगम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि एक ओर तो उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं, दूसरी ओर ज्ञापन भी दिया जा रहा है। उन्होंने ज्ञापन लेने से मना करते हुए उच्चाधिकारियों को ज्ञापन देने के लिए कहा। इस पर कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे।
इस बीच मीटर रीडरों के दूसरे गुट के लोग भी मौके पर जा पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। नौबत मारपीट तक जा पहुंची। सूचना पाकर थाने से चार दरोगा और सिपाही भी मौके पर पहुंचे, लेकिन मूकदर्शक बने रहे। काफी देर बाद मामला शांत हो सका।
इसके बाद पुलिस के हस्तक्षेप के बाद एक्सईएन ने ज्ञापन लिया। ज्ञापन में कहा गया है कि कुछ युवा मीटर रीडर के पद पर संबंधित कंपनी में निष्ठा से काम कर रहे हैं, लेकिन कुछ दिनों से विद्युत निगम के अधिकारियों ने मीटर रीडर पर डोर-टू डोर बिलिंग को दबाव बढ़ा दिया गया है। इससे बिलिंग की गति पर प्रभाव पड़ा है।
कुछ लोग मीटर रीडरों पर फर्जी बिलिंग का दबाव बना रहे हैं और ऐसा न करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दे रहे हैं। खुटार क्षेत्र के मीटर रीडर से बिना साइट पर गए पुवायां क्षेत्र के मीटरों की बिलिंग कैलकुलेटर डालकर कराई जा रही है। ज्ञापन में दोषी मीटर रीडरों और कंपनी के जोनल अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन देने के समय सोमदेव मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा, सूरज मिश्रा, जगदीश प्रसाद, अंकुल, ओमप्रकाश, शिवम सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

पुवायां के बिजली उपकेंद्र पर नारेबाजी करते अखंड संकल्प युवा समिति के कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें