फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूरे..अमित और दीपक ने भी चुनी यही नदी: चप्पलें छोड़ नदी में कूदीं दो लड़कियां, छलांग लगाने से पहले किया ये काम

Sat, 06 Sep 2025 10:33 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

राजघाट चौकी प्रभारी सुशांत राजपूत ने बताया कि एक युवक और युवती के कूदने की सूचना मिली है। मौके पर चप्पलें महिलाओं की मिलीं। दोनों युवतियां थीं। 
विज्ञापन
चप्पल छोड़ नदी में कूदीं दो युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के शाहजहांपुर स्थित चौक कोतवाली क्षेत्र में गर्रा नदी पुल पर शनिवार शाम कुछ देर टहलने के बाद रेलिंग पर चढ़ीं दो युवतियों ने नदी में छलांग लगा दी। इससे हड़कंप मच गया। पीएसी की टीम व स्थानीय गोताखोरों ने दोनों युवतियों की तलाश की, लेकिन पानी के तेज बहाव के चलते कुछ पता नहीं चल सका।

विज्ञापन

मामला शनिवार की शाम का है। इस बीच गर्रा नदी पुल पर टहल रहीं दो युवतियां चप्पलों को उतारकर नदी में कूद गईं। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों को बुलाया। दोनों युवतियों की तलाश शुरू कराई।

राजघाट चौकी प्रभारी सुशांत राजपूत ने बताया कि एक युवक और युवती के कूदने की सूचना मिली है। मौके पर चप्पलें महिलाओं की मिलीं। दोनों युवतियां थीं। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि सूचना आई थी। दोनों की तलाश कराई जा रही है, लेकिन अब तक थाने पर कोई सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन

वहीं, पिछले महीने आई बाढ़ के दौरान खन्नौत पुल से मोहल्ला बहादुरपुरा का भूरे नदी में कूद गया था। चौथे दिन उसका शव दनियापुर में नदी में उतराता मिला था। इसके तीसरे दिन गर्रा नदी में अजीजगंज का अमित कूद गया था। तीन दिन बाद सेहरामऊ दक्षिणी में उसका शव मिला था। उसी दिन गर्रा नदी में निजामगंज गौटिया का दीपक डूब गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें