थाना प्रभारी जुगलकिशोर पाल ने बताया कि मृतक के भाई मेंहदी हसन की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
युवक का वीडियो वायरल
हसनैन मंसूरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह शायरी करते हुए कह रहे हैं कि मर जाऊं तो आंसू मत बहाना। कब्र पर दुपट्टा चढ़ा देना। यह वीडियो एक दिन पहले का बताया गया है।