टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। पोस्टमॉर्टम के दौरान अन्य संदिग्ध परिस्थितियों की बारीकी से जांच के लिए डॉक्टरों ने स्लाइड तैयार की है। दोनों की मौत सुबह चार से पांच बजे के बीच होने का अनुमान है।
बरेली रेंज के डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का ही सामने आया है। दोनों के शवों पर कोई चोट नहीं है और मौत की वजह भी हैंगिंग है। आत्महत्या क्यों की, इस बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है। परिवार ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है। दोनों किशोरियों के फोन कब्जे में लेकर उनकी जानकारी निकलवाई जा रही है।