फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, फसल की रखवाली करने जा रहे थे दोनों

Tue, 13 Jan 2026 12:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसा मंगलवार की सुबह सरफरा गांव के समीप हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।   
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र के कलक्टरगंज निवासी 18 वर्षीय नितिन कुमार और 16 वर्षीय अनिल कुमार की बाइक को किसी वाहन से टक्कर लग गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई। नितिन और अनिल कुमार में दोस्ती थी। ग्राम पंचायत जहानाबाद खमरिया में उनका खेत है, जिसमें गेहूं की फसल लगी है। सोमवार की रात दोनों खेत की रखवाली करने के लिए गए थे। मंगलवार सुबह बाइक से लौट रहे थे। 

विज्ञापन


रामगंगा नदी के किनारे सरफरा गांव के पास कोहरे में तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन से टक्कर लगने के बाद दोनों की मौत हो गई। राहगीर मार्ग से गुजरे तो उन्हें पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कुछ देर में लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश की तलाश के लिए सीसी कैमरे तलाश किए हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें