फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्नौत नदी में नहाने के दौरान दो किसान डूबे, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर (शाहजहांपुर)। खन्नौत नदी में नहाने के दौरान दो किसानों की पानी में डूबने से मौत हो गई। दोनों सिंधौली क्षेत्र के रहने वाले थे। दोनों सोमवार को खेत में खाद डालने के लिए निकले थे। परिवार वालों के तलाश करने पर मंगलवार दूसरे दिन दोनों के शव बरामद हुए। हादसे के बाद दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव जसवंतपुर नौगवां निवासी नन्हें सिंह (30) और भानु सिंह (28) के खेत खन्नौत नदी के दूसरी तरफ है। सोमवार सुबह दस बजे दोनों अपने खेतों में खड़ी धान की फसल में खाद डालने गए थे। काफी देर तक दोनों लोग घरों को नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने तलाश की लेकिन कोई पता नही चल सका। शाम को दोनों के कपड़े खन्नौत नदी के किनारे रखे मिले, तो परिवार के लोगों को दोनों के डूब जाने की आशंका हुई। नदी में तलाश भी की गई लेकिन कोई पता नहीं चल सका। पहाड़ों पर बारिश के कारण नदी में ज्यादा पानी होने के कारण भी तैराकों को किसानों की तलाश में दिक्कत हुई। मंगलवार सुबह गोताखोरों को बुलवाकर नदी में फिर से तलाश शुरू की गई तो खेतों से लगभग सौ मीटर दूर नदी में दोनों के शव मिल गए। इससे नन्हें सिंह और भानु के घर कोहराम मच गया। जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। किसानों के डूब जाने की सूचना तहसील प्रशासन को भी दी गई है।
नन्हे के पास डेढ़ तो भानु के पास मात्र तीन बीघा जमीन
कमलापुर/सिंधौली। खन्नौत नदी में डूबे दोनों किसान बेहद गरीब हैं और मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। अब दोनों की परिवार के लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन

नन्हे सिंह के पिता मोती सिंह ने बताया कि पुत्र के पास मात्र डेढ़ बीघा जमीन है। इसके अलावा वह मजदूरी भी करता था, जिससे घर का खर्चा चलता था। पुत्र की मौत से परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। नन्हे की मौत से पिता, मां सोमवती देवी, पत्नी पुरबिनी देवी का रो रोकर बुरा हाल है। नन्हे का बड़ा पुत्र नौ वर्षीय प्रीतम सिंह और छोटा पुत्र छह वर्षीय कृष्णा है।
उधर, भानु सिंह के पास भी केवल तीन बीघा जमीन है। वह भी मजदूरी कर परिवार की गुजर करते थे। भानु सिंह की शादी नहीं हुई है। उनकी मौत से पिता रामऔतार सिंह, मां बिजन्ना देवी का रो रोकर बुरा हाल है। घर के लोगों ने बताया कि उनके और नन्हे के खेत पास पास ही है। खेत में खाद डालने के बाद दोनों के नहाकर घर जाने की सोची, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण दोनों लोग डूब गए। एक साथ दो मौतों से गांव के लोग भी गमगीन हैं।
विज्ञापन

किसानों के नदी में डूबने की जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी कराई जाएगी और हरसंभव मदद की जाएगी।
- दशरथ कुमार, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें