पुवायां खुटार हाईवे पर भैंसी पुल के पास नदी में बह रहा पानी। संवाद
पुवायां। बारिश से फसलों को जहां भारी नुकसान पहुंचा है, वहीं 20 वर्ष से सूखी पड़ी भैंसी नदी में जलधार बह निकली है, इससे नदी के पुनर्जीवित करने के अभियान से जुड़े लोकभारती कार्यकर्ता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोग खुश हैं।
अवैध कब्जों के कारण भैंसी नदी मिटने के कगार पर पहुंच गई थी। मुख्यमंत्री ने एक जिला एक नदी पुनर्जीवन अभियान को चलाया था। इसके तहत डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने भैंसी नदी का चयन कर खोदाई कराई थी। नदी के किनारों पर पौधरोपण कराया गया था। पहले नदी में बहाव हुआ था लेकिन बाद में सूख गई थी। दो दिन की लगातार बारिश के चलते नदी में जलधार बह निकली है। संवाद