निगोही स्थित एसबीआई बैंक में कतार में खड़े होकर प्रतीक्षा करते उपभोक्ता। संवाद
निगोही। दो दिन की बंदी के बाद सोमवार को तीसरे दिन बैंक खुले तो लोगों की भीड़ लग गई। दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली आदि त्योहारों के खर्च को ध्यान में रखकर खातों से रकम निकालने वाले लोग बैंकों में ज्यादा पहुंचे।
भारतीय स्टेट बैंक में शाम चार बजे कैश काउंटर बंद होने का समय हो जाने पर भी लाइन कम नहीं हुई। शाखा प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आगामी त्योहारों के कारण भीड़ होने पर भी किसी उपभोक्ता को निराश नहीं भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि त्योहार पर नकदी की कमी नहीं होने दी जाएगी। संवाद