फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईवे पर छुट्टा पशु से टकराई बाइक, चचेरे-तहेरे दो भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 08 Sep 2025 11:35 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में रविवार रात हाईवे पर हादसा हो गया। हाईवे पर घूम रहे छुट्टा पशु से बाइक टकराने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों चचेरे-तहेरे भाई थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर स्थित हाजी नगला गांव के पास जयपुरिया स्कूल के सामने रविवार रात हादसा हो गया। छुट्टा पशु से टकराकर बाइक सवार चचेरे-तहेरे दो भाइयों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव नरसा नगला निवासी 30 वर्षीय सुनील कुमार अपने 25 वर्षीय चचेरे भाई वेदपाल के साथ रविवार शाम बरेली मोड़ के पास मछली पकड़ने के लिए गए थे। देर रात करीब 12 बजे दोनों बाइक से घर के लिए लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर हाजी नगला गांव के पास उनकी बाइक अचानक रोड पर आए छुट्टा पशु से टकरा गई और दोनों गिरकर लहूलुहान हो गए। 

लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने चेकअप कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया। वेदपाल के शव को देख उसकी पत्नी काजल व सुनील के शव को देख उसकी पत्नी रुचि बेसुध हो गईं। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि वेदपाल की डेढ़ साल की एक बेटी सृष्टि व सुनील की एक बेटी प्रियंका व दो बेटे प्रशांत व सूर्या हैं। वहीं, सड़कों पर छुट्टा पशुओं को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि अगर इसका कोई सही हल न निकाला गया तो ऐसे ही लोगों की हादसों में जान जाती रहेगी।

छुट्टा पशुओं के कारण इन लोगों की गई हादसों में जान
  • सेहरामऊ दक्षिणी के सरौरा-सरौरी गांव में सांड़ से टकराकर बाइक सवार हंसुआ जाजू गांव निवासी 55 वर्षीय छोटेलाल की मौत हो गई थी।
  • पुवायां में सांड़ की टक्कर लगने से लखीमपुर खीरी के अनिल की मौत हो गई थी।
  • अल्हागंज में सुगसुगी मोड़ पर छुट्टा पशु की वजह से मनीराम की मौत हो गई थी।
  • जलालाबाद में छुट्टा पशु की वजह से समोद की मौत हो गई थी।
  • कांट क्षेत्र में सांड़ से टकराए हरदोई के युवक की मौत हो गई थी।
  • कांट के जमौर गौटिया गांव के बाइक सवार अखिलेश की सांड़ से टकराने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

हादसे में मछली व्यापारी की मौत 
मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी मछली व्यापारी बंदे हसन तिलहर से घर जा रहे थे। जैतीपुर मार्ग पर गांव मंसूरपुर गौंटिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें