फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: परिवार परामर्श केंद्र पर दो जोड़ों का मनमुटाव दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र पर बृहस्पतिवार को 16 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई। इनमें दो दंपतियों के बीच चल रहे विवाद में समझौता हो गया। दोनों दंपती को केंद्र से ही विदाई दी गई।
विज्ञापन

थाना पुवायां क्षेत्र के दंपती की शादी को करीब छह साल हो चुके थे। महिला ने बताया कि वह चार माह से अपने मायके में रह रही थी। पति शराब पीकर आता था। टोकने पर मारपीट करता था। उसे खर्च भी नहीं देता था।
दूसरी ओर कांट थाना क्षेत्र के दंपती की शादी पांच साल पूर्व हुई थी। महिला दो साल से मायके में रही थी। महिला ने बताया कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। उसे घर से निकाल दिया था। तब से वह मायके में ही रह रही थी। इस मौके पर काउंसलर मुख्य आरक्षी चंद्रकांता, आरक्षी पिंकी, मोनिका आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें