शाहजहांपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र पर शनिवार को 30 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई। इनमें दो दंपती के बीच समझौता होने पर उन्हें केंद्र से ही विदा किया गया।
केंद्र प्रभारी मधु यादव ने बताया कि थाना निगोही क्षेत्र के दंपती की शादी लगभग सात वर्ष पूर्व हुई थी। दो वर्ष से मायके रह रही आवेदिका का कहना है कि उनका पति उन्हें पीटता है। दूसरी ओर आरसी मिशन क्षेत्र की दंपती की शादी को आठ वर्ष हुए हैं। तीन माह से मायके में रह रही आवेदिका ने बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। संवाद