फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बार-बार चलाए अभियान... फिर भी अवैध पार्किंग बरकरार

विज्ञापन
मशीनरी मार्केट में स्टेट बैंक के सामने सड़क किनारे खड़े वाहन। संवाद - फोटो : भिनगा ​स्थित श्रीवास्तव बुक डिपो का निरीक्षण करते अ​धिकारी।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में बार-बार अभियान चलाए जाने के बावजूद अवैध पार्किंग की समस्या जस की तस बनी हुई है। परिवहन निगम और यातायात पुलिस अवैध रूप से खड़े वाहनों पर शिकंजा कसने में नाकाम है। इससे मुख्यमंत्री के निर्देशों की अवहेलना हो रही है और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रही-सही कसर दुकानदार सड़क के बाहर तक सामान रखकर पूरी कर देते हैं। खासतौर पर शाम के समय निकलने वाले लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

कई बार अभियान चलाए जाने के बावजूद अवैध रूप से बनाई गई पार्किंग पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। रोडवेज बस अड्डे से कुछ ही दूरी पर पुलिस लाइन के गेट पर अवैध रूप से वाहन खड़े किए जाते हैं।
अधिकारियों की गाड़ियां गुजरने के बाद भी पुलिस कार्रवाई करने से कतराती है। अशफाक नगर पुलिस चौकी के पास पुवायां सड़क और निगोही सड़क पर भी अवैध पार्किंग स्थल बने हुए हैं। जीआईसी के पास आधी सड़क घेरकर वाहन खड़े किए जाते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है। बरेली मोड़ पर अवैध पार्किंग के कारण लोगों को अक्सर जाम से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन


सदर थाने के सामने भी अवैध पार्किंग

सदर बाजार थाने के गेट के ठीक सामने भी अवैध रूप से वाहन खड़े किए जाते हैं। यह एक प्रमुख मार्ग है, फिर भी लोग चार पहिया वाहन खड़ा कर चले जाते हैं। हर चौराहे पर तैनात यातायात पुलिस ग्रामीण इलाकों से आने वाले वाहनों का चालान करती है। हालांकि, लग्जरी गाड़ियों पर कार्रवाई करने से गुरेज किया जाता है। इस दोहरे रवैये पर सवाल उठ रहे हैं।


वैध पार्किंग साबित हो रहीं अनुपयोगी
नगर निगम की ओर से गोविंदगंज में ओवरब्रिज के नीचे पार्किंग बनाई गई है। अस्थायी तौर पर शहीद द्वार पर पार्किंग बनी है। इसके अलावा जेल के पीछे बहादुरगंज में पार्किंग बनाई गई है। इन स्थानों पर नाममात्र के ही वाहन खड़े होते हैं। विसरात घाट हनुमतधाम के पास बनाई गई मल्टी लेवल पार्किंग को बने करीब एक साल का समय हो गया है। अब तक यह पार्किंग शुरू नहीं हो पाई है। यहां पर लोग सड़क किनारे वाहन खड़े कर देते हैं। इसकी वजह से हनुमतधाम आने वाले लोगों को जाम में फंसना पड़ता है।

जल्द ही अभियान चलाकर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी जगह पर अवैध रूप से वाहनों को खड़े नहीं होने दिया जाएगा।
-संजय कुमार, सीओ यातायात
-
प्रवर्तन टीमें लगातार अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। स्टील रेलिंग के बाहर सामान रखने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी गई है। अगर अतिक्रमण नहीं हटाया तो जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी।
-सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त

मशीनरी मार्केट में स्टेट बैंक के सामने सड़क किनारे खड़े वाहन। संवाद- फोटो : भिनगा स्थित श्रीवास्तव बुक डिपो का निरीक्षण करते अधिकारी।

मशीनरी मार्केट में स्टेट बैंक के सामने सड़क किनारे खड़े वाहन। संवाद- फोटो : भिनगा स्थित श्रीवास्तव बुक डिपो का निरीक्षण करते अधिकारी।

मशीनरी मार्केट में स्टेट बैंक के सामने सड़क किनारे खड़े वाहन। संवाद- फोटो : भिनगा स्थित श्रीवास्तव बुक डिपो का निरीक्षण करते अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें