फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भाजपा नेताओं के खिलाफ अनर्गल पोस्ट डालने पर पिता-पुत्र समेत तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। भाजपा और महिला मोर्चा की नगर इकाई के पदाधिकारियों को लेकर फेसबुक पर अनर्गल पोस्ट डालकर उनकी छवि धूमिल करने के आरोपी पिता-पुत्र सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम वह शाहजहांपुर से स्कूटी से घर लौट रहे थे। कांट के पास उन्हें महिला मोर्चा की पदाधिकारी बस के इंतजार में खड़ी मिल गईं। उनके कहने पर वह उन्हें स्कूटी पर बैठाकर जलालाबाद चल दिए। जमुनिया गांव के पास स्कूटी फिसल जाने से वे दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
उनका आरोप है इस मामले को लेकर कृपा शंकर मिश्रा ने फेसबुक पर अनर्गल आरोप लगाते हुए पोस्ट डाल दी। इस पोस्ट से न केवल उनकी बल्कि पार्टी की भी छवि धूमिल हुई और महिला मोर्चा की पदाधिकारी की सामाजिक प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंची। पोस्ट को नगर के किसी मोहल्ले के निवासी लोकपाल यादव और उनके बेटे विशाल यादव ने भी शेयर करते हुए अश्लील कमेंट किए। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें