फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां में बाइकें टकराने पर दो पक्षों में मारपीट, लगा जाम

विज्ञापन
पुवायां में बस स्टैंड के पास मारपीट के कारण लगा लंबा जाम। संवाद - फोटो : सामौर बाबा धाम में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोतः प्रशासन
विज्ञापन
पुवायां। पुवायां में बस स्टैंड के पास दो बाइकें टकराने के बाद युवाओं के गुटों में जमकर मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस भी काफी देर तक मारपीट कर रहे लोगों पर काबू नहीं पा सकी। बाद में थाने में दोनाें पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे गांव बितौनी के युवक की बाइक पुवायां के एक युवक की बाइक से टकरा गई। इसके बाद दोनों में विवाद होने लगा। दोनों पक्षों ने अपने घर कॉल कर परिजनों और दोस्तों को मौके पर बुला लिया। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची। इस बीच दोनों पक्षों से कई युवा मौके पर क्रिकेट बैट, डंडे आदि लेकर आ गए और मारपीट करने लगे।
पुलिस ने बीचबचाव का प्रयास किया लेकिन मारपीट नहीं रुकी। इसके बाद थाने से कई पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर एक पक्ष के लोगों को पकड़ा और थाने ले गए। दूसरे पक्ष के लोगों को न पकड़ने पर लोगों की पुलिस से जमकर नोकझाेंक भी हुई। बाद में दूसरे पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए। थाने में काफी देर चली वार्ता के बाद दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया। पुलिस ने दो लोगों का शांतिभंग की आशंका के तहत चालान कर अन्य को छोड़ दिया।
विज्ञापन

मारपीट के दौरान ही बोर्ड परीक्षा का पेपर छूटने से भीड़ जमा हो गई और जाम लग गया। राजीव चौक से सेंटर चौराहे पर लोग जाम में फंस गए। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाकर वाहनों को निकलवाया। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि युवाओं के बीच मारपीट हो गई थी। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। दो लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें