शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी जिले के थाना मैलानी के गांव थरबरनपुर निवासी प्रदीप कुमार (25) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
मेहनत-मजदूरी करने वाले प्रदीप कुमार मंगलवार की शाम काम से घर लौटे थे। घर में किसी से ज्यादा बातचीत नहीं की। रात में उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी में आने पर परिजन उन्हें खुटार सीएचसी लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रात में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि प्रदीप का किसी से कोई विवाद नहीं था। संवाद