फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अजीजगंज गोलीकांड में दो गिरफ्तार, नहीं पकड़ा गया मुख्य आरोपी

Fri, 02 May 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
चौक कोतवाली पुलिस ने कमलेश हत्याकांड में दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया। स्रोत: पुलिस मीडिया - फोटो : mathura
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अजीजगंज में कमलेश की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों रामनिवास व उसके बेटे सुमित को गिरफ्तार कर लिया। उनसे हत्या में प्रयुक्त डंडा व कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी शेरू समेत तीन आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस ने तीनों की तलाश में रिश्तेदारियों में दबिशें दीं, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। पुलिस की एक टीम लोकेशन के आधार पर फर्रुखाबाद व हरदोई की ओर भी गई हुई है। सोमवार की रात चौक कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज मोहल्ले में बदमाश शेरू ने तीन सगे भाई कमलेश, अखिलेश और जितेंद्र को तमंचे से गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल कमलेश की लखनऊ ले जाते समय रास्ते में सांसें थम गई थीं। वहीं, जितेंद्र का लखनऊ में इलाज चल रहा है। अखिलेश की तहरीर पर चौक कोतवाली पुलिस ने मोहल्ले के ही रहने वाले शेरू, रामकिशोर, रामनिवास, सुमित व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
बुधवार की दोपहर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने हंगामा करते हुए अजीजगंज तिराहे पर जाम लगा दिया था। कार्रवाई के आश्वासन पर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद परिजनों ने जाम खोला और कमलेश के शव का अंतिम संस्कार किया था। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नगरिया मोड़ की ओर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की। कमलेश की हत्या में नामजद रामनिवास व उसके बेटे सुमित को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने बताया कि जल्द ही बाकी आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। आरोपी रामनिवास पर वर्ष 2019 में एक मारपीट की रिपोर्ट भी दर्ज है।
विज्ञापन


बेटे को याद कर रोती रहीं सुशीला
- सुशीला देवी अपने बेटे कमलेश को याद कर पूरी रात रोती रहीं। परिवार की महिलाओं ने सुशीला को संभाला और उनकी दर्दभरी आवाज सुन खुद भी रो पड़ीं। परिजनों ने कमलेश की गुमसुम बैठी पत्नी को भी दिलासा दी। उनसे बच्चों का ख्याल रखने के लिए कहा। लखनऊ के अस्पताल में भर्ती गोली से घायल जितेंद्र का उपचार चल रहा है। परिजन जितेंद्र की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। परिजनों ने प्रशासन से उसकी अच्छी देखभाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें