फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तालाब में डूबकर ढाई साल के मासूम बेटे की मौत, रो-रोकर बेसुध हुई मां

Sat, 08 Feb 2025 06:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

बिल्ली के पीछे घर से निकलने के बाद ढाई साल का मासूम बच्चा तालाब में गिर गया, जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद उसका शव मिला। 
विज्ञापन
बेटे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के खुटार में दिल झकझोर देने वाली घटना हुई है। बिल्ली के पीछे गए ढाई साल के बच्चे की तालाब में डूबकर मौत हो गई। परिजनों के अनुसार पैर फिसल जाने से बच्चे के डूबने की आशंका है। पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।

विज्ञापन


खुटार के मोहल्ला पश्चिमी गढ़ी निवासी गौरव कश्यप सब्जी बेचते हैं। उनके घर के पास तालाब है। शनिवार को गौरव नगर में ही नखासा बाजार में दुकान लगाने गए थे। घर में पत्नी पूनम देवी और ढाई साल का पुत्र जिगर कश्यप था। थी। दोपहर बाद करीब तीन बजे जिगर एक बिल्ली के पीछे घर से निकल गया। काफी देर तक वापस नहीं आने पर मां ने तलाश शुरू की और पता न चलने पर पति को बुला लिया। तलाश करने के दौरान जिगर की चप्पल तालाब में उतराती दिखी। इसके बाद तलाश करने पर जिगर का शव तालाब में जलकुंभी के नीचे फंसा मिला।

जिगर का शव मिलते ही परिजन बिलख उठे। परिजनों के अनुसार जिगर पैर फिसलने से तालाब में गिर गया और गहरा पानी होने के कारण डूब गया। जलकुंभी के कारण किसी को जिगर के तालाब में गिरने का पता भी नहीं चल सका। जिगर की मौत से पिता गौरव, मां पूनम देवी, भाई अनश, बाबा रामेश्वर दयाल का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें