फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किशोरी से छेड़खानी में नामजद दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। किशोरी को सुनसान जगह पर ले जाकर अश्लील हरकतें करने के दो आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उनका चालान कर कोर्ट में पेश किया गया और वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन में एक मोहल्ले के युवक ने गत छह अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि गत 31 जुलाई को मोहल्ले में एक व्यक्ति से विवाद होने पर उसकी मां रात में थाने गईं थीं। साथ में उसकी बहन भी थी। इसी दौरान रास्ते में मिश्रीपुर गांव के कृष्णा उर्फ छुटका और शिवम ने उसकी बहन को पकड़ लिया और सुनसान जगह ले जाकर अश्लील हरकतें कीं। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल भी कराया था। शनिवार को सरायकाइयां चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। संवाद

धार्मिक रस्म अदा कर लौट रही युवती से छेड़खानी
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र में धार्मिक रस्म के तहत तालाब पर गईं युवती के साथ दो युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नौ अगस्त की शाम को गांव की लड़कियों के साथ धार्मिक रस्म को अदा करने के लिए तालाब पर गई थी। उसके साथ में बड़ी बहन भी थी। तालाब से लौटते समय रास्ते में अपने घर के पास मोनू ने उसे दबोच लिया और छेड़खानी करने लगा। विरोध करते हुए शोर मचाया तो कुछ दूरी पर चल रही बहन आ गई और बचाया। तभी आरोपी का भाई सतीश लाठी लेकर आया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें