फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक समारोह में एक दूजे के हुए 20 जोडे़

Mon, 05 Jun 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
सामू‌हिक व‌िवाह - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
विज्ञापन
गांव इनायतपुर स्थित सुखबीर एग्रो एनर्जी लिमिटेड की ओर से शनिवार रात आदर्श सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 20 जोड़ों की शादी कराई गई और कंपनी की ओर से नव दंपतियों को तमाम सामान भेंट किया गया। नगर विकास एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

समारोह में 20 कन्याओं और वर पक्ष के लोगों ने समारोह में भाग लिया। भव्य सजावट वाले मंच पर वर-वधू ने एक-दूसरे को माला पहनाकर सुख दुख में साथ रहने का वचन लिया। संसदीय कार्य मंत्री ने सभी नव वधुओं को पायल और बिछिया भेंट किए। कंपनी की ओर से नव दंपति को बेड, अलमारी, बक्से सहित गृहस्थी का सामान भेंट किया। वर, वधू पक्ष के लोगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई। 
सुरेश खन्ना ने सुखबीर एग्रो एनर्जी के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि गरीब लोगों के सामने कन्या का विवाह करने में तमाम समस्याएं होती हैं। कारखाने की ओर से सामूहिक विवाह का आयोजन कर गरीबों को बड़ी राहत दी गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। पुवायां के विधायक चेतराम, तिलहर के विधायक रोशनलाल वर्मा, सुखबीर ग्रुप के एमडी जसवीर आंवला, सुखबीर आंवला, आस्ट्रेलिया से आए जसमीत सिंह, एनर्जी के कार्यकारी उपाध्यक्ष संजय वशिष्ठ, एचआर हेड विजय दीक्षित, आरएल शर्मा, पुवायां के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता, धीरज शर्मा, धीरज प्रताप सिंह, पंकज सराफ, सुनील बंसल, डॉ. प्रसून मिश्रा, जसविंदर सिंह, आशीष शर्मा, अजीत सराफ, दिनेश अवस्थी, निर्मल सिंह, अशेाक सिंह, सतवंत सिंह, बल्देव सिंह आदि ने भी नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। राधिकेश दास ने भजन प्रस्तुत किए। पंडित शिवलाल शास्त्री ने विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया। संचालन राजेश शुक्ला ने किया।
विज्ञापन


यह जोड़े विवाह बंधन में बंधे
समारोह में पुवाया के गांव धारा की सुनीता देवी का पचदेवरा के विष्णु, गंगसरा की लड़ैती देवी का दिउरिया के सोनेलाल, सिसनौर की प्रेमवती का तेंदुवई के सूरज कुमार, पुरेना की रूपा देवी का आंवला के प्रेमकुमार, टकेली की रेनू का पड़सर के चमनलाल, धारा की ममता देवी का पिपरिया के संतोष, फरेंदा की झुमकी देवी का मगरेना के दयाराम, आजादनगर की वैशाली का आजादनगर के ही सौरभ, जनकापुर की श्यामलती का गुटैया के ओमदेव, जनकापुर की सोनी का रूरिया घुरिया के  अरविंद, रायपुर की आरती का मढ़िया के बृजेश कुमार, गंगसरा की काजल का खड़ुआ के पवन, गुटैया की सलोनी देवी का दौलतपुर के रामनिवास, गुटैया की कंचन का कुरिगवां के बृजेश, बलिया की ज्योति का गंगसरा के नवीन कुमार, भीखमपुर की चंद्रावती का धारा के शिवकुमार, आनंदवाटिका की प्रतिमा देवी का बीसलपुर के मूंगालाल, मैलानी की संध्या का पुवायां के राहुल, धारा की रामचहेती का गांव के ही भाईलाल और धारा की अर्चना का भिलावां के अजीत कुमार के साथ विवाह संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें