फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नदी को स्वच्छ बनाए रखने में योगदान देते हैं कछुए’

विज्ञापन
रामगंगा नदी में शिशु कछुओं को छोड़ते डीएफओ, सीडीओ एवं उद्योगपति अशोक अग्रवाल - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के तहत वन विभाग की ओर से सदर रेंज कार्यालय में स्थापित कछुआ संरक्षण केंद्र में संरक्षित किए गए 35 कछुओं को रामगंगा नदी में छोड़ा गया। इस दौरान एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इसमें वक्ताओं ने माना कि नदियों की स्वच्छता में कछुओं का महत्वपूर्ण योगदान है। कछुआ रिवर क्लीनर के रूप में काम करता है।
विज्ञापन

बुधवार को रामगंगा नदी किनारे बसे वन विभाग की जलालाबाद रेंज के गांव गोरा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ एसबी सिंह, डीएफओ आदर्श कुमार एवं उद्योगपति अशोक अग्रवाल ने किया। संगोष्ठी में डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि वन विभाग और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सहयोग से गांव गोरा रायपुर में हैचरी की स्थापना की गई है। इसमें कछुओं के अंडों को संरक्षित किया जाता है। जब इनसे शिशु कछुए बाहर आते हैं तो उन्हें विकसित होने तक सदर रेंज कार्यालय में बने कछुआ संरक्षण केंद्र में रखा जाता है। इसके बाद उन्हें नदी में छोड़ दिया जाता है।
डीएफओ ने बताया कि कछुआ नदी के प्रदूषण को खत्म करते हैं। उन्हें रिवर क्लीनर भी कहा जा सकता है। सीडीओ एसबी सिंह ने लोगों से कछुआ संरक्षण की मुहिम में सहयोग देने की अपील की। इसके बाद कुल 35 शिशु कछुओं को रामगंगा नदी में छोड़ा गया। इस मौके पर एसडीओ दिलीप श्रीवास्तव, सर्वेयर तेजपाल समेत तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें