फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा में वैवाहिक बंधन में बंधे तुमराज और मनप्रीत

Fri, 26 May 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। 
विज्ञापन
वर- वधू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोसाइटी सदस्यों ने आशीर्वाद और उपहार देकर किया विदा
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में शुक्रवार को स्त्री सुखमनी सेवा सोसाइटी की ओर से आनंद कारज किया गया। इस मौके पर समिति के सदस्यों ने कन्या का विवाह कराकर उसे गृहस्थ जीवन की राह दिखाई। सदस्यों ने वर- वधू को उपहार भी भेंट किए।
विज्ञापन

गुरुद्वारा में गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व के उपलक्ष में सुखमनी साहिब के पाठ चल रहे हैं। शुक्रवार को इसी धार्मिक अनुष्ठान के बीच हरदोई निवासी प्रताप सिंह के पुत्र तुमराज सिंह और शाहजहांपुर निवासी सतनाम सिंह की पुत्री मनप्रीत कौर के साथ विधि-विधान से विवाह कराया गया। राजेंदर कौर, रानी ढींगरा आदि ने सभी को जलपान कराया। जितेंदर सिंह, नरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह होड़ा आदि के सहयोग से भंडारा कराया गया। इस अवसर पर सोसाइटी की ओर से उपहार देकर वर-वधू को विदा किया गया। गुरुद्वारा अध्यक्ष कमलेश कौर माटा के साथ अवतार सिंह मोगा, एलआईयू इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह सलूजा, निरंकार सिंह, जवाहर सिंह, गुरवचन सिंह माटा, रवींद्र सिंह बग्गा, करतार सिंह, दलीप सिंह, महेंद्र सिंह, रघुवीर कौर, मनमोहन कौर, सरजीत कौर, अमरजीत बावा, राज कौर, शरनजीत कौर, परमजीत कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें