फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दवा लेने निकले बाइक सवार दो सगे भाइयों को ट्रक ने कुचला

विज्ञापन
सगे भाइयों की मौत के बाद सीएचसी में गमगीन खड़े परिजन। संवाद
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार तड़के ट्रक की सामने से टक्कर लगने से बाइक सवार अमनपुर गौटिया गांव के रहने वाले अजय शर्मा (40) और उनके छोटे भाई विजय शर्मा (35) की मौत हो गई। अजय अपने भाई विजय की अचानक तबीयत खराब होने पर दवा दिलाने सीएचसी जा रहे थे। कुछ ही घंटों के भीतर दो सदस्यों की मौत से परिवार में मातम छा गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


विजय के पेट में बृहस्पतिवार रात दर्द उठा। अजय रात में ही भाई को लेकर सीएचसी आए। इलाज के बाद थोड़ी राहत मिलने पर घर लौट गए। रात करीब तीन बजे फिर दर्द उठा तो अजय उन्हें लेकर बाइक से सीएचसी के लिए निकले। तड़के करीब साढ़े तीन बजे लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर इंडियन गैस एजेंसी के पास अजय ने आधा किलोमीटर के फेर से बचने के लिए बाइक को कट से निकाला और गलत दिशा से सीएचसी की ओर चल दिए।
लकड़ी की टाल के निकट सामने से आए ट्रक से बाइक टकरा गया। दोनों लोग गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने विजय शर्मा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अजय को प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां दोपहर करीब एक बजे इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। घटना एक कंप्यूटर सेंटर के बाहर लगे सीसी कैमरे में कैद हुई है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
भाइयों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। विजय शर्मा अपने पीछे पत्नी रितु शर्मा, पुत्र कार्तिक और पुत्रियां मानसी व नित्या को छोड़ गए हैं। अजय शर्मा की मौत से पत्नी मोनी शर्मा, पुत्र यश और पुत्रियों निशा, शालू व नैना का रो-रोकर बेहाल हो गया है।
परिवार में पिता रामभरोसे, मां विमला देवी, भाई संजय व नीरज तथा बहनें नीमा देवी व नीलम देवी गहरे सदमे में हैं। परिजनों ने बताया कि विजय शर्मा पहले एक फैक्टरी में काम करते थे, जबकि अजय शर्मा कपड़ा सिलाई का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार के दो कमाऊ सदस्यों की एक साथ मौत से घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

सगे भाइयों की मौत के बाद सीएचसी में गमगीन खड़े परिजन। संवाद

सगे भाइयों की मौत के बाद सीएचसी में गमगीन खड़े परिजन। संवाद

सगे भाइयों की मौत के बाद सीएचसी में गमगीन खड़े परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें