फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संत गाडगे की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
संत गाडगे जन कल्याण समिति की बैठक में बोलते संस्थापक अध्यक्ष डॉ.डीआर वर्मा। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। संत गाडगे जनकल्याण समिति की बैठक लोधीपुर स्थित गाडगे भवन में आयोजित की गई। इसमें समाज के लोगों ने महामानव संत गाडगे बाबा की जनकल्याणकारी शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया और सामाजिक एकता व जागरूकता पर जोर दिया।
विज्ञापन

समिति के संस्थापक अध्यक्ष व पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. दोदराम वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में वही समाज राजनीतिक भागीदारी हासिल कर सकता है, जो शिक्षित, संगठित और समाज हित में त्याग की भावना से कार्य करता हो। समाज के युवाओं को शिक्षा के साथ सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। बैठक में सुरेश चंद्र भारती, अवनीश वर्मा, डॉ. आदित्य वर्मा, शिव शंकर निराला, रामनाथ, विमला वर्मा, रीतिका वर्मा, कुसुम गौतम, आशा गौतम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें