पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान बिहार के जिला औरंगाबाद के मुंशी बिवहा निवासी बस कंडक्टर बिपिन यादव (55 वर्ष) और बिहार के जिला गया के थाना आमस के करमाइन निवासी बस हेल्पन कौशल शाव (35 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे में बस के अन्य यात्रियों को कोई चोट नहीं आई।
इसी दौरान पीछे से तेज गति में आए अज्ञात ट्रक ने दोनों को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। हादसा काफी भीषण था। बिपिन के शव के चीथड़े इकट्ठा किए गए हैं। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर आने पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।