फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक पलटा, बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
घायल सेवाराम। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के गुर्री चौकी पास टेढ़ी पुलिया पर सोमवार दोपहर हादसा हो गया। टायर फटने से अनियंत्रित हुए कोल्डड्रिंक्स से भरे ट्रक के पलटने से चपेट में आए लखीमपुर खीरी जिले के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव साहूपुर निवासी 35 वर्षीय सुरेंद्र की मौत हो गई, जबकि उनका साला मनोज व तीन अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव अकबापुर निवासी मनोज ने बताया कि जीजा सुरेंद्र एक रिश्तेदार के यहां शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए हुए थे। सोमवार की सुबह जीजा के साथ बाइक से अपनी बहन रेनू के घर जा रहे थे। जैसे ही गुर्री के पास पहुंचे, तभी टायर फटने से अनियंत्रित कोल्डड्रिंक्स से भरा ट्रक पलट गया। इसकी चपेट में आकर जीजा सुरेंद्र की मौत हो गई।
वहीं, अनियंत्रित ट्रक एक और बाइक से टकराया। हादसे में सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के मंगलीपुरवा गांव का पवनेश, रोजा के चकभिटारा निवासी आदर्श, न्यू चर्च कॉलोनी निवासी सेवाराम घायल हो गए। आदर्श भतीजे की गोद भराई कार्यक्रम में जा रहा था। पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि ट्रक का टायर फटने से हादसा हुआ है। तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



तिलहर और कलान क्षेत्र में हादसों में नौ लोग घायल
तिलहर। जैतीपुर क्षेत्र के गांव खेड़ा बझेड़ा निवासी सुभाष, अरविंद और राजू बाइक से रविवार को देर रात तिलहर से एक बरात में शामिल होकर लौटते वक्त सीएचसी के पास अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई बाइक से गिरकर घायल हो गए। इसी गांव के बंटी पत्नी सरोजिनी को सोमवार की सुबह बाइक से लेकर नगर की ओर आते वक्त बाइक से नियंत्रण खो बैठे। बाइक पर बैठीं सरोजिनी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
कलान। परौर क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर निवासी विशाल और शिवम सोमवार को दोपहर करीब एक बजे कस्बे से घर लौटते वक्त हनुमान मंदिर के पास सामने से आ रही बाइक से टकरा गए। इस हादसे में विशाल और शिवम समेत दूसरी बाइक पर सवार सिउढ़ी गांव के अनुज और रवि घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। थाना प्रभारी शिवदीन वर्मा ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद

घायल सेवाराम। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें