फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर बिजली के खंभे को तोड़कर पलटा ट्रक

Fri, 15 Nov 2024 03:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर बुधवार देर रात मिर्च से भरा ट्रक बस स्टेशन के तीखे मोड़ के पास असंतुलित होकर बिजली के खंभे को तोड़ते हुए पलट गया। ट्रक की चपेट में आकर हाईवे के फुटपाथ पर रखे चार खोखे दब जाने से उनमें बैठने वाले दुकानदारों काे हजारों का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

जिस वक्त यह हादसा हुआ, हाईवे पर घना कोहरा छाया था। गनीमत रही कि ट्रक पलटने के दौरान फुटपाथ पर रखे खोखे बंद थे और उनमें कोई दुकानदार नहीं था। ट्रक की चपेट में आकर चंद्रपाल के खोखे में रखा फ्रिज और बाहर पड़ा टिन शेड नष्ट हो गया। वहीं पर वंशी का पान का खोखा, दीपू की चाट की दुकान और मनमोहन के खोखे का तख्त और टिन शेड क्षतिग्रस्त हो गया। सुबह जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बता दें कि बस स्टेशन के पास हाईवे पर तीखा मोड़ होने से वहां आए दिन दुर्घटनाएं हो जाती हैं। बाहर जाने वाले यात्री भी इसी मोड़ पर खड़े होकर रोडवेज बसों समेत अन्य वाहनों की प्रतीक्षा करते हैं।

अल्हागंज और जलालाबाद के डिवाइडर में संकेतक और रोड लाइट को लेकर डीएम से बात हुई है। जल्द ही एनएचएआई के अधिकारियों से बातचीत करके निस्तारण किया जाएगा। बस स्टेशन परिसर के अंदर बसों के आने के बारे में परिवहन निगम के अधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्सव आनंद, एसडीएम, जलालाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें