फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फर्जी नंबर से दौड़ रहा था ट्रक, सीज कर रिपोर्ट दर्ज कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने अभियान चलाया। इस दौरान 15 वाहनों के चालान और पांच गाड़ी सीज की गईं। एक ट्रक में फर्जी नंबर प्लेट लगी मिलने पर गाड़ी स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

यात्री कर अधिकारी ने रोजा के हथौड़ा चौकी के पास एक ट्रक को रोककर चेकिंग की। उस पर यूपी 26 की नंबर प्लेट लगी थी, लेकिन जब चेचिस नंबर से डालकर एप पर जांच की गई तो फर्जी नंबर प्लेट लगी होने की जानकारी मिली। फर्जी नंबर प्लेट का प्रयोग करने पर वाहन स्वामी के खिलाफ रोजा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
एआरटीओ हरिओम ने बताया कि शनिवार को कार्रवाई के दौरान दस वाहनों के चालान किए गए। इसके अतिरिक्त पांच वाहन ओवरलोडिंग पर चालान किए गए। एआरटीओ ने कहा कि वाहन में फर्जी नंबर प्लेट, धुंधले नंबर आदि मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें