सुबह मौके पर पहुंचा ट्रक चालक
अल्हागंज के कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेश राजपूत ने बताया कि गोताखोरों को सूचना दी गई। गोताखोरों के साथ बुधवार सुबह फिर तलाश शुरू कराई गई। इस बीच ट्रक चालक राजपाल मौके पर पहुंच गया। उसने ट्रक के बारे में पूछा तो पुलिसकर्मी हैरान रह गए। पुलिसकर्मियों ने उससे पूछताछ की तो उसने पूरा घटनाक्रम बताया।
स्टेयरिंग फेल होने से हुआ हादसा
चालक राजपाल के मुताबिक वह ट्रक लेकर बदायूं से रूपापुर चीनी मिल जा रहे थे। स्टेयरिंग फेल हो जाने की वजह से अनियंत्रित होकर ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरा। ट्रक के साथ वह भी नदी में गिर गया। किसी तरह ट्रक से बाहर निकला। राजपाल ने बताया कि वह तैरना नहीं जानता है। गोते लगाता हुआ किनारे पर पहुंचा तो उसकी जान में जान आई। इसके बाद वह नदी से कुछ दूरी स्थित मंदिर में पहुंचा, जहां मौजूद साधु ने आग जलाई। घटना से सहमा राजपाल रातभर में मंदिर में ही रहा।
संबंधित वीडियो