पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
बताते हैं कि 22 अक्तूबर को मारपीट की घटना हुई थी। उसी की रंजिश में दूसरे पक्ष ने मारपीट की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पैना खुर्द सुंदरनगर गांव के रहने वाले सब्जी विक्रेता अचल कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। अचल ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह सब्जी बेचने के बाद वापस घर के लिए जा रहा था। हाईवे पर गांव के मोड़ पर पहुंचते ही गांव के अजीत सिंह, पैना बुजुर्ग गांव के तीन लोगों के साथ आ गया।
सब्जी लेने के लिए घर ले गए। जब वह पैना बुजुर्ग गांव गया तो वहां सभी ने उसे गालियां दीं। विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी अजीत सिंह के साथ अरविंद सिंह व आदित्य सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
संबंधित वीडियो