फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हादसे में घायल ट्रक चालक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लगभग 20 दिन पहले सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल निगोही कस्बे के मोहल्ला अशफाकनगर निवासी ट्रक चालक अफजल अली (22) की बुधवार देर रात बरेली के एक अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

अफजल गत नौ मई को ट्रक लेकर झांसी गए थे। वहां ट्रक पलट जाने से उसमें फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें यहां लाकर शाहजहांपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनका एक हाथ भी काट दिया गया। हालत बिगड़ जाने पर घरवाले उन्हें बरेली ले गए, लेकिन वहां उनकी मौत हो गई।
वह अपने बहन-भाइयों में सबसे बड़े थे और दो जून को उनकी बरात तालगांव जानी थी। अफजल की मौत से शादी के घर में मातम छा गया। उनकी मौत से मां रियाज बानो, पिता असलम और बहन-भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें