फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नौ लाख की मूंगलफली समेत ट्रक गायब, व्यापारी ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। मोहल्ला गांधीनगर निवासी गल्ला व्यापारी राजन गुप्ता का महाराष्ट्र ले जाने के लिए लोड किया गया करीब नौ लाख की कीमत की मूंगफली भरा ट्रक लेकर चालक गायब हो गया। तमाम प्रयास के बाद भी ट्रक का पता नहीं लगा। रविवार शाम व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

राजन गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनकी जय श्री श्याम इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म संचालित है। 19 जून की शाम उन्होंने गुजरात नंबर वाले ट्रक पर छह सौ बोरी मूंगफली लोड की थी। जिसका वजन 125 क्विंटल 66 किलोग्राम था। ट्रक चालक ने नगर स्थित एक धर्मकांटे पर वजन कराया।
बताया कि महाराष्ट्र में जिस व्यापारी के पास मूंगफली जानी थी उसका जीएसटी नंबर नहीं मिल पाने के कारण कागज नहीं बन पाए। कागज नहीं होने के कारण उसने ट्रक को वही धर्मकांटे पर खड़ा करा दिया और सुबह कागज बन जाने पर ले जाने की बात की।
विज्ञापन

बताया कि जब वह सुबह धर्मकांटे पर पहुंचा, वहां से ट्रक गायब था और चालक का मोबाइल भी स्विच ऑफ था। व्यापारी ने बताया कि उसने गाड़ी छकरपुर (कानपुर) के ट्रांसपोर्टर से मंगाई थी। उसने ट्रांसपोर्टर से संपर्क किया। आरोप है कि उसका बातचीत करने का तरीका सही नहीं था।
व्यापारी का आरोप है कि ट्रक गायब कराने में ट्रांसपोर्टर की मिलीभगत है। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। संबंधित जगहों के सीसी कैमरे चेक करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें