तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे के पूर्वी भक्सी तिराहे पर मंगलवार की रात बरेली की ओर जा रही एक कार के पीछे से आया ट्रक टकरा गया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उस पर सवार बरेली के किला निवासी राहुल सक्सेना बाल-बाल बच गए।
हादसे से हाईवे पर करीब आधा घंटा जाम लगा रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने के साथ ही ट्रक को अपने कब्जे में लेकर उसके चालक को भी हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि ट्रक चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। संवाद