फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईवे पर ट्रक और सीएनजी कैप्सूल टकराए, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बुधवार दोपहर बड़ा हादसा होने से बच गया। नगरिया चौकी क्षेत्र के खानपुर चौराहे के पास ट्रक और सीएनजी गैस कैप्सूल की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में दोनों चालक बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

अपराह्न करीब 1:15 बजे बरेली की ओर से आ रहा ट्रक सीएनजी भरे कैप्सूल से टकरा गया। टक्कर के बाद हाईवे पर 15 मिनट तक जाम लग गया। सूचना मिलते ही नगरिया चौकी इंचार्ज विशेष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों वाहनों को हाईवे से नीचे साइड में लगवाकर यातायात सुचारू कराया। मामले में दोनों पक्षों ने कोई तहरीर नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें