फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर पत्थर भरे ट्रक में लगी आग

Fri, 20 Feb 2015 11:56 PM IST
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्थर भरकर जा रहे ट्रक में नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को गांव बतलैया के निकट अचानक आग लग गई। इससे ट्रक जलकर राख हो गया। हादसे में ट्रक चालक और हेल्पर बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

लालकुआं से पत्थर लादकर ट्रक लखीमपुर जा रहा था कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे ट्रक जब नेशनल हाईवे पर गांव बतलैया के सामने से गुजर रहा था कि अचानक ट्रक का पट्टा टूट गया। इसके टूटने से असंतुलित हुए ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा। ट्रक के चालक लखीमपुर के थाना पिहानी निवासी जाबिर एवं हेल्पर धर्मेंद्र ने कूदकर जैसे तैसे जान बचाई। जब तक जिला मुख्यालय से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचती कि समूचा ट्रक जलकर राख हो चुका था।

दो घंटे बाद दमकल मौके पर पहुंची
सुबह जब ट्रक में आग लगने की सूचना पुलिस को मिली तब फौरन ही दमकल को सूचना दी गई। जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी का सफर तय करने में दमकल की गाड़ी को करीब दो घंटे का वक्त लग गया। इसकी वजह से समूचा ट्रक आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें