गैस वितरण में दिक्कतों से जूझ रहे उपभोक्ताओं ने उपभोक्ता संरक्षण परिषद के बैनर तले एक गैस सर्विस स्टेशन पर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उपभोक्ताओं ने कहा कि एजेंसी संचालक किसी निश्चित स्थान पर गैस वितरण न करके नए-नए स्थानों पर गैस वितरित करते हैं। इससे उन्हें काफी परेशानी होती है। उपभोक्ताओं के बैंक खाते में समय से सब्सिडी नहीं पहुंच पा रही है। गैस बुकिंग सेंटर पूरे दिन न खोले जाने से उन्हें काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। इसके अलावा नीली किताब बनवाने के नाम पर मनमाने रुपये वसूले जा रहे हैं। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। इस दौरान उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में परिषद के अध्यक्ष दानिश कुरैशी, पुनीत कुमार शर्मा, उस्मान मंसूरी, सुहेल मंसूरी, महमूद खां, फिरोज अली, रहमत अली आदि शामिल रहे।