जिला गंगा समिति की ओर से गोमती तट पर हर घाट तिरंगा का आयोजन किया गया । संवाद
शाहजहांपुर। जिला गंगा समिति की ओर से प्रभागीय वनाधिकारी प्रखर गुप्ता के निर्देशन में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत सुनासिर नाथ मंदिर के गोमती तट पर हर घर हर घाट तिरंगा कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ कुंवर मुनीश सिंह परिहार सदस्य/ मजिस्ट्रेट, बाल कल्याण समिति ने भाषा बोली और प्रांत अनेक, हर घाट पर तिरंगा एक नारे से किया। अरविंद मिश्रा, सदस्य/मजिस्ट्रेट, बाल कल्याण समिति ने घाटों को स्वच्छ रखने और उसमें पूजन सामग्री आदि न प्रवाहित करते हुए तय स्थान पर निस्तारण करने को कहा।
नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने सभी को नदी के संरक्षण की शपथ ग्रहण कराई। जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे) विनय कुमार सक्सेना ने सभी को ध्वज बांटते हुए घर व घाट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन नमामि गंगे स्पीयर हेड टीम सदस्य आशीष मिश्रा ने किया। सहयोग नेहरू युवा मंडल माहमदपुर आजमाबाद, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पंकज, निर्दोष शर्मा, अनुज मिश्रा, अंटू, आलोक मिश्रा आदि का रहा। संवाद