फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मरते दम तक मुझको होगा अभिमान तिरंगे पर...

विज्ञापन
मदरसा नुरुल हुदा बिजलीपुरा में कार्यक्रम में कवितापाठ करते दिनेश रस्तोगी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मोहल्ला बिजलीपुरा स्थित मदरसा नुरुल हुदा में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मुशायरा/ कवि सम्मेलन हुआ। इसमें शायरों और कवियों ने काव्य पाठकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


वरिष्ठ कवि ज्ञानेंद्र मोहन की अध्यक्षता और कुलदीप दीपक के संचालन में हुए कार्यक्रम की शुरुआत युवा कवि अभिषेक ठाकुर ‘अधीर’ ने इस गीत से की- हो जाए मेरा ये जीवन कुर्बान तिरंगे पर, मरते दम तक मुझको होगा अभिमान तिरंगे पर।
अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कवि ज्ञानेंद्र मोहन ज्ञान ने कहा- गौरवशाली यह आजादी सबका हो मंगल, सन सैंतालिस में अगस्त की तिथि पंद्रह उज्ज्वल।
शायर ‘आतिश’ मुरादाबादी, व्यंगकार वरिष्ठ कवि दिनेश रस्तोगी, शायर इशरत सगीर ने काव्यपाठ किया। प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियां ने अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर इजहार हसन, शारिक अली खां, सैयद शारिक अली, हैदर अली, मोहम्मद ममनून, सुबूही खानम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें